हाइवे पर दोपहर में लाइट जला कर चले वाहन

गोपालगंज : सर्दी के सितम से तो लोग परेशान थे ही अब कोहरे की मोटी होती जा रही चादर ने भी जीना मुहाल कर दिया है. पूरे दिन घने कोहरे के करण हाइवे पर लाइट जला कर वाहनों को चलना पड़ा. शाम के वक्त 10 मीटर भी दिखना मुश्किल हो गया. इसकी वजह से वाहन […]

गोपालगंज : सर्दी के सितम से तो लोग परेशान थे ही अब कोहरे की मोटी होती जा रही चादर ने भी जीना मुहाल कर दिया है. पूरे दिन घने कोहरे के करण हाइवे पर लाइट जला कर वाहनों को चलना पड़ा. शाम के वक्त 10 मीटर भी दिखना मुश्किल हो गया. इसकी वजह से वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही है. फॉग लाइट भी घने कोहरे के सामने बेअसर साबित हो रही है. लिहाजा वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया है. कई जगह तो लोग ट्रक आदि वाहनों को खड़े कर कोहरे के कम होने का इंतजार करते नजर आये. इधर, पिछले छह दिनों से ठंड भी काफी तेजी से बढ़ रही है. बाहर तो छोड़िए, घरों में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है.

बुधवार दोपहर में भी घने कोहरे की चादर सूरज को घेरे रही. सर्द पछुवा हवा के कारण ठंड का कहर बढ़ते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं. अधिकतम तापमान 19.1 तथा न्यूनतम तापमान 9.3 रहा. आर्द्रता 97 फीसदी रही, जबकि पछिया हवा 4.2 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलती रही. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि हालांकि वर्तमान समय में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. जम्मू से यहां तक आने में हवाओं को 36 घंटे लगते हैं. इस तरह कहा जा सकता है कि दो दिन बाद यहां सर्दी का सितम शुरू हो सकता है. चूंकि अब पछुआ हवाओं की रफ्तार तेज होगी, तो शीतलहर भी अपना असर दिखा सकता है.हवा की गति सामान्य रहने एवं नमी की मात्रा अधिक हो जाने के कारण घने कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. देर रात दृश्यता घट कर 10 मीटर तक हो जा रही है जिससे आवाजाही में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

स्कूली बच्चों को नहीं मिली राहत
कोहरा और शीतलहर के बीच स्कूली छात्रों को राहत नहीं मिली. शहर के कई कॉन्वेंट स्कूलों में सुबह आठ बजे से ही वर्ग का संचालन शुरू हुआ, जिससे बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे. डीएम का असर बेअसर रहा. निजी स्कूलों पर असर नहीं होने के कारण बच्चों की जान सांसत में पड़ी है. बुधवार को पूरे दिन ठंड रहने के कारण स्कूलों में छात्रों की संख्या घट गयी है. अधिकतर स्कूलों में छोटे बच्चों की उपस्थिति भी घटी है. सरकार और गैर सरकारी स्कूलों में डीएम ने आदेश दिया था कि 10 बजे से क्लास संचालित होगा, इसकी जांच नहीं होने से स्कूलों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >