िजले में 11 दिनों के बाद भी नहीं खुला धान क्रय केंद्र

लापरवाही. धान क्रय केंद्रों पर टूट रहा किसानों का सपना रजिस्ट्रेशन के बाद क्रय केंद्र के इंतजार में किसान गोपालगंज : धान क्रय केंद्रों पर किसानों का सपना टूट रहा है. कृषि विभाग ने एक दिसंबर को धान की खरीदारी की तिथि निर्धारित की थी. 11 दिन बीतने के बाद भी क्रय केंद्र नहीं खुला […]

लापरवाही. धान क्रय केंद्रों पर टूट रहा किसानों का सपना

रजिस्ट्रेशन के बाद क्रय केंद्र के इंतजार में किसान
गोपालगंज : धान क्रय केंद्रों पर किसानों का सपना टूट रहा है. कृषि विभाग ने एक दिसंबर को धान की खरीदारी की तिथि निर्धारित की थी. 11 दिन बीतने के बाद भी क्रय केंद्र नहीं खुला है. धान की बिक्री करनेवाले किसान अपनी उपज की बेहतर कीमत पाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. धान की बिक्री नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ गयी है. किसानों को अपनी जरूरत के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि उनके खेतों का बोआई कार्य भी राशि के अभाव में ठप पड़ गया है. जिले में 166 पैक्स और चार व्यापार मंडलों के द्वारा धान क्रय केंद्र खोल कर धान की खरीद की जानी है.
जिले में अब तक एक भी धान क्रय केंद्र नहीं खुला है. धान की खरीदारी को लेकर विभाग और प्रशासन के द्वारा सुनहरा अवसर की घोषणा की जा रही है, लेकिन सुनहरा अवसर का असर पैक्स और व्यापार मंडलों के अध्यक्षों पर नहीं पड़ रहा है. इस बार धान खरीद कार्य से अपने को दूर रखना ही पैक्स और व्यापार मंडल बेहतर समझ रहे हैं.
विभाग की लापरवाही से बिचौलियों की कट रही चांदी
एक नजर में आंकड़े
धान क्रय की तिथि- एक दिसंबर
धान क्रय की अंतिम तिथि- –31 मार्च
सामान्य धान की कीमत प्रति क्विंटल-– 1470 रु
धान ए ग्रेड प्रति क्विंटल -–1510 रुपये
खरीद का निर्धारित लक्ष्य- –नहीं
खरीद करनेवाली पैक्स की संख्या- –166
व्यापार मंडलों की संख्या–- चार
शीघ्र खुलेगा क्रय केंद्र
किसानों के धान क्रय किये जाने को लेकर शीघ्र ही क्रय केंद्र खोले जायेंगे. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पैक्स और व्यापार मंडलों के अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि तत्काल केंद्र खोलें और खरीदारी करें.
बबन मिश्र, जिला सहकारिता, पदाधिकारी, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >