मोबाइल एप खरीदने के लिए दौड़े कारोबारी शोरूम पर लगवायी जा रही स्वीप मशीन
गोपालगंज : कैशलेस की ओर बढ़ते कदम की बानगी तो देखिये. बैंकों में स्वाइप मशीन की कमी है. मोबाइल एप का प्रचलन बढ़ रहा है. जिसे स्मार्ट बोल चाल में ई-वॉलेट कहते हैं. इस एक सप्ताह में गोपालगंज में सोमवार को 90 कारोबारियों ने अपना पंजीकरण कराया . 10 लाख के मासिक टर्नओवर के लिये […]
गोपालगंज : कैशलेस की ओर बढ़ते कदम की बानगी तो देखिये. बैंकों में स्वाइप मशीन की कमी है. मोबाइल एप का प्रचलन बढ़ रहा है. जिसे स्मार्ट बोल चाल में ई-वॉलेट कहते हैं. इस एक सप्ताह में गोपालगंज में सोमवार को 90 कारोबारियों ने अपना पंजीकरण कराया . 10 लाख के मासिक टर्नओवर के लिये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नई गाइड लाइन जारी की है.
पेटीएम में शहर के 150 कारोबारियों ने अपना पंजीकरण कराया. इस माह 250 नये कारोबारी जुड़े. अब तक कारोबारियों ने 20 हजार की लिमिट पेटीएम से कराई. इसके नतीजे जब मनमाफिक आये तो कारोबारी एक लाख की लिमिट बढ़वा रहे हैं. इसके लिए टीम पहले शोरूम अथवा फर्म की सर्वे करेगी. 10 लाख के पंजीकरण के लिये कैंसिल चेक, फर्म का टिन नंबर, फर्म का लेटर हेड, आइडी प्रूफ, पैन कार्ड की छाया प्रति आवेदन के साथ लगानी होगी.
कारोबारी थे अनभिज्ञ : शहर के कारोबारी पुरानी व्यवस्था के तहत ही लिमिट बढ़वाने के लिए आवेदन कर चुके थे. लेकिन अब उन्हें नई व्यवस्था के तहत पूरे डाक्यूमेंट के साथ आवेदन करने के निर्देश मिले हैं.
शहर में पेटीएम की बादशाहत : इ-वॉलेट का प्रचलन तेजी से बढ़ा है. स्मार्ट मोबाइल का प्रयोग करने वाले लोगों के लिए ये सुविधा नकदी के संकट से उबारने के लिए वरदान साबित हुई है. पेटीएम की यहां बादशाहत है. फ्री चार्ज, मोबिक्यूक, पेमनी, आॅक्सीजेन, साइट्रस पे का अपने शहर में प्रचलन बढ़ने से कारोबारियों को परेशानी भी कम नहीं हो रही.
इ-वॉलेट्स का प्रचलन बढ़ा : केवाइसी (नो योर कस्टमर) करा के इ-वॉलेट में आप एक लाख रुपये तक रख सकते हैं. ई-वॉलेट्स से आप माह में एक महीने में 10 से 20 हजार रुपये तक जमा कर सकते हैं. केवाइसी के लिए आपको पहचान बताने वाले डॉक्यूमेंट्स (आधार, पासपोर्ट, डीएल आदि में से कोई एक) जमा करने होंगे. इ- वॉलेट के जरिये आप मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, पेमेंट, मोबाइल बिल पेमेंट के अलावा गिफ्ट कार्ड तक की सुविधा पा सकते हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
आरबीआइ की नयी गाइडलाइन लागू हो चुकी है. कैशलेस बैंकिंग सेवा को शुरू करने के लिए कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों पर स्वइप मशीन लगाएं. पेटीएम से कारोबार को कैशलेस बनाएं. बेहतर सेवा के लिए हम तैयार हैं.
अनिल कुमार, प्रबंधक लीड बैंक, गोपालगंज