छपरा से आकर करते थे वाहन चोरी, पुलिस ने भेजा जेल

गोपालगंज : हर से लगातार हो रही वाहनों की चोरी की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. टाउन पुलिस ने इस बार चार लोगों को छह चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में तीन छपरा के रहनेवाले हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद कई खुलासा किया है. टाउन […]

गोपालगंज : हर से लगातार हो रही वाहनों की चोरी की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. टाउन पुलिस ने इस बार चार लोगों को छह चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में तीन छपरा के रहनेवाले हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद कई खुलासा किया है. टाउन इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि छपरा से गोपालगंज में आकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

नगर थाने के अरार मोड़ के पास छापेमारी में छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के राजेश्वर राय, जनता बाजार के रवींद्र कुमार, साढ़ा ढाला निवासी भरत कुमार तथा उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया. इन युवकों के पास से चोरी की छह बाइक बरामद की गयी. पूछताछ के दौरान शहर के अनुराग समेत चार अन्य युवकों का नाम बताया.

जो चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री करने में शामिल हैं. गिरफ्तार युवकों को मंगलवार की देर शाम जेल भेज दिया गया. वहीं फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >