संविधान निर्माण में बाबा साहेब की अहम भूमिका

पुण्यतिथि . जिलािधकारी ने किया माल्यार्पण, शहर में छात्रों ने निकाली शोभायात्रा गोपालगंज : बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. पुण्यतिथि का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था. शहर के आंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर डीएम राहुल कुमार के द्वारा माल्यार्पण किया गया. […]

पुण्यतिथि . जिलािधकारी ने किया माल्यार्पण, शहर में छात्रों ने निकाली शोभायात्रा

गोपालगंज : बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 61वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. पुण्यतिथि का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया था. शहर के आंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर डीएम राहुल कुमार के द्वारा माल्यार्पण किया गया. वहीं उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, नजारत उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, ओएसडी देवेंद्र प्रताप शाही ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया. पुण्यतिथि के मौके पर बाबा साहब के कृत्यों को भी याद किया गया. वहीं भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब के योगदान पर चर्चा की गयी. वहीं थाना चौक स्थित जगजीवन छात्रावास में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया. छात्रावास के छात्रों के द्वारा पुण्यतिथि के मौके पर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गयी.
छात्रों ने शोभायात्रा को पूरे शहर में घुमाया. साथ ही बाबा साहब के नारों की गूंज लगती रही. जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारतीय संविधान निर्माता प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष इफ्तेखार हैदर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर जयंत गिरि, महताब आलम, विनोद दूबे, देवेंद्र पांडेय, प्रेम नाथ राय शर्मा, सत्य प्रकाश नारायण, हामिद हसन, जुल्फिकार अली भुट्टो, डॉ रवींद्र नाथ सिंह, अनिल कुमार, अवधेश तिवारी, अमीरुल हक, आनंद बिहारी प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद थे. वहीं भारतीय जनता पार्टी के जादोपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के द्वारा बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया.
इस अवसर पर भठवा गांव दलित बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया. वहीं बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, बीर बहादुर सिंह, विंदा राम, प्रभु राम, छठू प्रसाद, विजय शर्मा, विनोद प्रसाद, हृदया महतो, डॉ उपेंद्र सिंह, आदि मौजूद थे.वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा समता दिवस के रूप में बाबा साहब की पुण्यतिथि मनायी गयी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में नगर मंत्री कौशिक सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब की पुण्यतिथि मनायी गयी. बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर सन्नी सिंह, विवेक सिंह, सुंदर कुमार, आयुष कुमार, विक्की कुमार, विशाल कुमार, रितेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >