माल्यार्पण करते डीएम .
महम्मदपुर : डाॅ भीम राव आंबेडकर गरीबों के मसीहा थे. उनका सपना सबल भारत बनाने का था. उनकी अंतिम चाह थी की विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उनके सपनों को साकार करते हुए आज प्रधानमंत्री मोदी जी की अगुआई में एनडीए की केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास का चिराग जलाने के लिए तत्पर है. उक्त बातें भाजपा के विधायक मिथिलेश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहीं. तिवारी आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर कतालपुर में बोल रहे थे.
मंगलवार को बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर आंबेडकर की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर आंबेडकर के तैल्य चित्र पर विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताये रास्ते पर चलने और उनके संकल्प को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया. विभिन्न सभाओं में विधायक तिवारी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों की रसोई से धुआं हटाने का काम जहां केंद्र सरकार ने किया है, वहीं घर- घर बिजली पहुंचाने का भी काम किया है. ऐसे ही समता समाज की कल्पना आंबेडकर जी ने की थी और इस पुण्यतिथि पर उनके लिए ये कार्यक्रम सच्ची श्रद्धांजलि है.
कार्यक्रम क्षेत्र के कतालपुर, खजुहटी, सिरसा, करसघाट, सलेमपुर सहित कई स्थानों पर मनाया गया. कार्यक्रम में भृगुनाथ सिंह, तेजेश्वर मिश्रा, रामबाबु चौहान, मदन राम, गनेश सिंह, निरंजन राम अवधेश सिनोरिया, सूर्यनारायण राम, जलेश्वर प्रसाद, अनिल राम, मंगल ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
