गोपालगंज : वैज्ञानिक ढंग और उन्नत प्रभेद की बोआई कर गन्ने की उत्पादकता बढ़ाएं और किसान अपने घर में खुशहाली लाएं. गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भारत सुगर मिल, सिधवलिया द्वारा बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गयी. 20 किमी की परिधि में हरे रंग की जरसी में बाइक पर सवार मिल कर्मी क्षेत्र में रैली के माध्यम से किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए जागरूक कर रहे थे. मिल के कार्यपालक अध्यक्ष आरएन त्रिपाठी तथा उपाध्यक्ष शशि केडिया ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया.
मौके पर मिल के अध्यक्ष आरएन त्रिपाठी ने कहा कि शरदकालीन गन्ने के उत्तम प्रभेद सीओ 238, सीओ 118, सीओ जे 85, सीओ 98014 की बोआई करने से कृषकों को विशेष लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि सिधवलिया चीनी मिल क्षेत्र को दो जोन, आठ ब्लॉक और 30 सर्किल में बांटा गया है. रैली में चीनी मिल के केभीपी केन मैनेजर सुबास श्रीवास्तव, हरेश्वर सिंह, बीपी शाही, चंद्रभूषण चौधरी सहित सभी ओवरसियर एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
