Gopalganj News : दोस्त बना गुनाह का साथी, युवक ने खुद के घर में रची चोरी की साजिश, लाखों की ज्वेलरी बरामद

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही घर में चोरी की साजिश रच डाली.

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही घर में चोरी की साजिश रच डाली. हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में उसका दोस्त भी उसका साथी बना. दोनों ने मिलकर घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके नाबालिग साथी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की गयी कुछ ज्वेलरी भी बरामद की है. इसमें झुमका, हार और अंगूठी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुरआलीपुर गांव निवासी फिदाऊहुसैन के पुत्र समीर अली के रूप में हुई है. वहीं उसका साथी नाबालिग है. प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि समीर अली ने ही अपने घर में चोरी की योजना बनायी थी और अपने दोस्त को इसमें शामिल किया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और दोनों आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >