फुलवरिया : प्रखंड स्थित बथुआ बाजार में गुरुवार को आयोजित होनेवाले महावीरी मेले को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है. मेले में कोई व्यवधान न हो इसके लिए पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. बीडीओ मनोज कुमार पंडित ने बताया कि इसके अलावा गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी मेले के लिए लगाये गये हैं.
प्रत्येक जुलूस के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. इधर, फुलवरिया प्रखंड के माड़ीपुर बाजार में बुधवार को महावीरी मेले में युवाओं ने आने शौर्य का प्रदर्शन किया. विभिन्न पूजा समितियों द्वारा महावीरी अखाड़ा एवं जुलूस का आयोजन किया गया था. इसमें साहब छपरा, भागवत परसा गांव के अखाड़े शामिल हुए. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर बीडीओ मनोज कुमार पंडित, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, श्रीपुर ओपी प्रभारी मो नौशाद आलम काफी अलर्ट दिखे.
