गोपालगंज में शांति, डीएम-एसपी ने संभाली कमान
गोपालगंज : शुक्रवार की देर शाम प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई झड़प और उपद्रव के बाद शनिवार को शांति का माहौल रहा. पुलिस-प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा. सुरक्षा की कमान खुद डीएम राहुल कुमार तथा एसपी रवि रंजन कुमार ने संभाल रखी थी. शअधिकारियों के साथ पूरी रात डीएम और एसपी शहर की सुरक्षा को लेकर चौकसी बरतते देखे गये. इस दौरान 20 लोगों को हिरासत में लिया गया. शहर की दुकानें और वाहनों का परिचालन बंद रहा.
