व्यवसायियों ने की बैठक

गोपालगंज : राजीव कुमार पल्टू की गिरफ्तारी के विरोध में व्यवसायियों ने शहर को अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया. शहर के पुरानी चौक माेहल्ले में शनिवार की शाम व्यवसायियों ने बैठक करने के बाद निर्णय लिया. बंदी की सूचना पोस्टर में लिख कर दुकानों पर चिपकाया गया. पुरानी चौक मोहल्ले से लेकर मौनिया चौक, […]

गोपालगंज : राजीव कुमार पल्टू की गिरफ्तारी के विरोध में व्यवसायियों ने शहर को अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया. शहर के पुरानी चौक माेहल्ले में शनिवार की शाम व्यवसायियों ने बैठक करने के बाद निर्णय लिया. बंदी की सूचना पोस्टर में लिख कर दुकानों पर चिपकाया गया. पुरानी चौक मोहल्ले से लेकर मौनिया चौक, मेन रोड, चंद्रगोखुला रोड, सिनेमा रोड आदि जगहों पर अनिश्चितकालीन शहर की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है. व्यवसायियों का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष राजीव कुमार पल्टू को गिरफ्तार कर लिया.

सदर अस्पताल में चौकसी बढ़ी
सदर अस्पताल में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. अस्पताल चौक पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों को तैनात किया गया है. वहीं इमरजेंसी कक्ष में तैनात पुलिस को सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने शनिवार को अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज व्यवस्था का जायजा लिया. चिकित्सक के अलावे कंपाउंडर एवं महिला नर्स को 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया गया. वहीं अस्पताल के सभी एंबुलेंस को भी अलर्ट किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >