सीओ करेंगे सारण तटबंध की निगरानी
गोपालगंज : बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे जाने को लेकर डीएम राहुल कुमार ने सारण तटबंध की नियमित निगरानी की जिम्मेवारी सभी सीओ को दी है. सीओ अपने-अपने क्षेत्र के सारण तटबंध की नियमित निगरानी करेंगे. उन्होंने कुचायकोट, गोपालगंज,मांझा, बरौली, सिधवलिया और बैकुंठपुर के सीओ को बाढ़ के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया है.
प्रत्येक एक किलोमीटर पर एक होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति की गयी है. होमगार्ड के जवानों के द्वारा तटबंध की स्थिति पर पैनी नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया है. तटबंध में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर तत्काल इसकी सूचना स्थानीय सीओ को दी जानी है. वहीं, तटबंधों पर होमगार्ड के जवान ड्यूटी कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच स्थानीय राजस्व कर्मचारी को दी गयी है. होमगार्ड के जवान तटबंध के निगरानी के साथ-साथ तटबंध में होनेवाली क्षति तथा तटबंध की स्थिति का आकलन आस -पास के ग्रामीणों से करते हुए रिपोर्ट सीओ तक पहुंचानी है.
