बेटे के दूल्हा बनने से पहले ही मां की हार्ट अटैक से मौत

Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बेटे के दूल्हा बनने से पहले मां की अर्थी उठी. सुबह मटकोर की रस्म के लिए महिलाएं पारंपरिक गीत-संगीत के साथ जा रही थीं. इसी दौरान दूल्हे की 63 वर्षीया मां का नाचते- नाचते आया हार्ट अटैक आया और मौत हो गई. घटना के बाद शादी समारोह की सभी रस्में तत्काल रोक दी गयीं. बारात सीवान जिले के आंदर बाजार जाने वाली थी. दूल्हे के घर शोक का माहौल.

Gopalganj News: गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बेटे के दूल्हा बनने से पहले मां की अर्थी उठी. इससे शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया. विजयीपुर थाने के पटखौली गांव निवासी बुधन बैठा के घर उनके छोटे बेटे लालू बैठा की शादी की तैयारी चल रही थी. शुक्रवार की सुबह मटकोर की रस्म के लिए महिलाएं पारंपरिक गीत-संगीत के साथ जा रही थीं.

नाचते वक्त हुई थी घटना

इसी दौरान दूल्हे की 63 वर्षीया मां रामसवारी देवी भी खुशी में भांगडा पर झूमते हुए नाच-गाकर रस्म में शामिल हो रही थीं. तभी रास्ते में हार्ट अटैक के कारण वह जमीन पर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी. आनन-फानन में इलाज की व्यवस्था की गयी, लेकिन उनकी मौत हो गयी थी. इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी समारोह की सभी रस्में तत्काल रोक दी गयीं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जाता है कि मृतका के चार पुत्र हैं, जिनमें दूल्हा लालू बैठा सबसे छोटा है. संयोगवश, तिलक समारोह के दिन भी तेज आंधी-तूफान ने कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया था, और अब इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. शुक्रवार को बारात सीवान जिले के आंदर बाजार जाने वाली थी. लेकिन इस घटना के बाद सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही लड़की पक्ष के लोग भी दो गाड़ियों से दूल्हे के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की.

( गोपालगंज से गौतम प्रसाद की रिपोर्ट )

Also Read: औरंगाबाद में प्रेमी ने दी प्रेमिका के होनेवाले दूल्हे को मारने के लिए 1.50 लाख की सुपारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >