शहर को जलजमाव व जाम से मिलेगी निजात

गोपालगंज : शहर को जलजमाव व जाम से जल्द ही निजात मिलेगी. डीएम राहुल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान नगर आवास एवं विकास विभाग के द्वारा संचालित एक-एक योजना की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान जिस योजना की प्रगति धीमी पायी गयी उसे तेज करने व लंबित योजनाओं को शीघ्र […]

गोपालगंज : शहर को जलजमाव व जाम से जल्द ही निजात मिलेगी. डीएम राहुल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान नगर आवास एवं विकास विभाग के द्वारा संचालित एक-एक योजना की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान जिस योजना की प्रगति धीमी पायी गयी उसे तेज करने व लंबित योजनाओं को शीघ्र समाप्त करने का निर्देश दिया गया.

बताया गया कि नगर पर्षद एवं नगर पंचायत के वैसे स्थलों को चिह्नित किया जाना है, जहां पर जलजमाव विकराल रूप में है.

उन्होंने कहा कि बरसात को ध्यान में रखते हुए जलनिकासी से निबटने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >