पुलिस ले गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
उचकागांव : स्थानीय थाने की पुलिस ने झीरवां गांव में देशी शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. गांव में काफी समय से कच्ची शराब की फैक्टरी चल रही थी. शराबबंदी के बाद भी यहां मुंह मांगी कीमत पर शराब बेची जा रही थी.
बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने पुलिस बल के साथ झीरवा गांव में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने जहां तैयार 10 लीटर शराब भी जब्त की, वहीं भारी मात्रा में कच्ची शराब व 10 डिब्बा सड़ा हुआ चावल, महुआ को भी जब्त किया है.
इस छापेमारी में पुलिस ने जहां दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मुख्य सरगना भागने में सफल हो गया. मामले में पुलिस ने राजेश पासी, भरत पासी, मुन्ना पासी, लूटन पासी सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. इनमें राजेश पासी व भरत पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
