फक्सिगिं मामले में परेरा व हेराथ से पूछताछ

फिक्सिंग मामले में परेरा व हेराथ से पूछताछ कोलंबो. श्रीलंकाई क्रिकेटरों कुसाल परेरा और रंगाना हेराथ से आर्थिक अपराध जांच शाखा ने कथित मैच फिक्सिंग मामले में पूछताछ की है. सलामी बल्लेबाज परेरा ने अधिकारियों को सटोरिये द्वारा उनसे और स्पिनर हेराथ से संपर्क किये जाने की सूचना दी थी. दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ […]

फिक्सिंग मामले में परेरा व हेराथ से पूछताछ कोलंबो. श्रीलंकाई क्रिकेटरों कुसाल परेरा और रंगाना हेराथ से आर्थिक अपराध जांच शाखा ने कथित मैच फिक्सिंग मामले में पूछताछ की है. सलामी बल्लेबाज परेरा ने अधिकारियों को सटोरिये द्वारा उनसे और स्पिनर हेराथ से संपर्क किये जाने की सूचना दी थी. दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ गॉल में अक्तूबर में खेले गये टेस्ट के दौरान जान बूझ कर खराब खेलने की पेशकश की गयी थी. श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और टीम मैनेजर जैरी वूटर्ज से भी पूछताछ की जायेगी. एफसीआइडी ने खेलमंत्री दयासिरी जयशेखरा की शिकायत पर जांच शुरू की है. जयशेखरा ने इससे पहले कहा था कि एक नेट अभ्यास गेंदबाज और कोच के भी मैच फिक्सरों से ताल्लुकात का संदेह हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >