Gopalganj News : बैकुंठपुर में वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला, शराब के धंधेबाजों पर आरोप

गोपालगंज. जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला करने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल वार्ड सदस्य पहाड़पुर गांव के निवासी स्वर्गीय हकीम शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा बताये गये हैं.

गोपालगंज. जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 के वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला करने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल वार्ड सदस्य पहाड़पुर गांव के निवासी स्वर्गीय हकीम शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा बताये गये हैं. बताया जा रहा है कि मनोज शर्मा को शराब के धंधेबाजों द्वारा सूचना देने के शक में निशाना बनाया गया. आरोप है कि हमलावर मुकेश शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर वार्ड सदस्य को रास्ते में घेर लिया और उन पर रोड से हमला कर दिया. इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टर के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >