गणतंत्र दिवस पर छात्र निकालेंगे प्रभातफेरी

गणतंत्र दिवस पर छात्र निकालेंगे प्रभातफेरी रिहर्सल में जुटे स्कूली बच्चे, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम संवाददाता, गोपालगंज गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे. इसके जरिये छात्र-छात्राएं स्वच्छता और शांति का संदेश देंगे. गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चे […]

गणतंत्र दिवस पर छात्र निकालेंगे प्रभातफेरी रिहर्सल में जुटे स्कूली बच्चे, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम संवाददाता, गोपालगंज गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में स्कूली बच्चे प्रभातफेरी निकालेंगे. इसके जरिये छात्र-छात्राएं स्वच्छता और शांति का संदेश देंगे. गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चे शामिल होंगे. शहर के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एसएस बालिका की छात्राओं ने गणतंत्र दिवस के समारोह को लेकर तैयारी तेज कर दी है. डीएवी के प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने बताया कि सुबह में छात्रों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी. मुख्य समारोह में छात्र-छात्राएं मिंज स्टेडियम में शामिल होंगे. संध्या में आंबेडकर में आयोजित जिला स्तरीय रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >