ट्रेनों में बढ़े डब्बिे

ट्रेनों में बढ़े डिब्बे थावे. लगातार कई महीनों से अपनी यात्रा का कष्ट झेल रहे थावे-सीवान रेलखंड के यात्रियों को कुछ राहत मिली है. विगत कई महीनों से उक्त खंड के यात्री कई ट्रेनों में कम डिब्बे रहने के कारण परेशानी झेल रहे थे. ट्रेन संख्या 55107 सीवान-थावे, ट्रेन संख्या 55108 थावे-सीवान, ट्रेन संख्या 55111 […]

ट्रेनों में बढ़े डिब्बे थावे. लगातार कई महीनों से अपनी यात्रा का कष्ट झेल रहे थावे-सीवान रेलखंड के यात्रियों को कुछ राहत मिली है. विगत कई महीनों से उक्त खंड के यात्री कई ट्रेनों में कम डिब्बे रहने के कारण परेशानी झेल रहे थे. ट्रेन संख्या 55107 सीवान-थावे, ट्रेन संख्या 55108 थावे-सीवान, ट्रेन संख्या 55111 सीवान-थावे, ट्रेन संख्या 55112 थावे-सीवान तथा ट्रेन संख्या 55113 सीवान-थावे व ट्रेन संख्या 55114 थावे-सीवान में सिर्फ पांच डिब्बे ही रहते थे. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इसके स्थान पर सात डिब्बे उक्त सभी ट्रेनों में हो गये हैं. विदित हो कि ट्रेन संख्या 55109 सीवान-थावे तथा ट्रेन संख्या 55110 थावे-सीवान का परिचालन विभागीय आदेश के आलोक में एक जनवरी से 10 फरवरी तक बंद है. इसके कारण भी यात्री हलकान हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >