कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारी में जुटी भाजपा

कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारी में जुटी भाजपा पूर्व मंत्री व प्रतिपक्ष के नेता होंगे समारोह में शामिलतैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष ने बांटी कार्यकर्ताओं में जिम्मेवारी फोटो – 22 – कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपते सांसद व जिलाध्यक्षसंवाददाता, गोपालगंजसमाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है. […]

कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारी में जुटी भाजपा पूर्व मंत्री व प्रतिपक्ष के नेता होंगे समारोह में शामिलतैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष ने बांटी कार्यकर्ताओं में जिम्मेवारी फोटो – 22 – कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपते सांसद व जिलाध्यक्षसंवाददाता, गोपालगंजसमाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद जनक राम तथा जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय ने तैयारी की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान सांसद ने कर्पूरी जयंती को समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया. इस कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मंत्री तथा प्रतिपक्ष के नेता प्रेम कुमार मुख्य रूप से शामिल होंगे. कर्पूरी जयंती समारोह में किसी तरह की कमी न रहे इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, निखिलेश्वर सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, वीर बहादुर सिंह, अरुण भारती, दीपक कुमार दीपू, मनीष कुमार नारायण आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >