पूर्णिया और कटिहार के एमवीआई का मिला पार्थ सारथी को डबल प्रभार

पूर्णिया और कटिहार के एमवीआई का मिला पार्थ सारथी को डबल प्रभार संवाददाता, पटना पूर्णिया में मोटर यान निरीक्षक के पद पर तैनात पार्थ सारथी कटिहार के भी मोटर यान निरीक्षक का काम देखेंगे. उन्हें कटिहार के मोटर यान निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभारी बनाये जाने की अधिसूचना गुरुवार के विभाग ने जारी कर दी. कटिहार […]

पूर्णिया और कटिहार के एमवीआई का मिला पार्थ सारथी को डबल प्रभार संवाददाता, पटना पूर्णिया में मोटर यान निरीक्षक के पद पर तैनात पार्थ सारथी कटिहार के भी मोटर यान निरीक्षक का काम देखेंगे. उन्हें कटिहार के मोटर यान निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभारी बनाये जाने की अधिसूचना गुरुवार के विभाग ने जारी कर दी. कटिहार के एवीआई का पद 23 दिसंबर, 2015 से ही रिक्त चल रहा था. पूर्व एमवीआई कौशल किशोर त्रिपाठी के निलंबन के कारण यह पद रिक्त चल रहा था. परिवहन विभाग ने दोनों जिलों में पार्थ सारथी की डयूटी-रुटीन भी तय कर दी है. वे मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कटिहार के प्रभार में रहेंगे, जबकि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को पूर्णिया के प्रभार में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >