सऊदी अरब में तीन दर्जन युवक फंसे बंधक बने युवाओं ने प्रभात खबर के व्हाट्सएप पर डाली वीडियोंरोते हुए भारत सरकार से घर बुलाने का किया है अपीलवीडियों में भारतीय दूतावास से सहयोग नहीं मिलने का पीड़ाफोटो – 23 – सउदी अरब में फंसे युवासंवाददाता, कटेयासऊदी अरब में काम करने गये बिहार और यूपी के तीन दर्जन युवक फंस गये हैं. जिदा शहर की कंपनी ने युवकों का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. उन्हें छह माह से भुगतान नहीं हो रहा है. पैसे की मांग पर कंपनी ने बाहर कर दिया है. युवकों ने भारतीय दूतावास में सहयोग की अपील की, लेकिन वहां से मदद नहीं मिली. युवकों ने प्रभात खबर के व्हाट्सएप पर वीडियो भेजते हुए अपील की है कि उन्हें तत्काल भारत सरकार घर बुला ले. गोपालगंज के रामेेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र यादव, नेयाज अहमद, शौकत अंसारी, फहकत अरमान, यूपी के देवरिया के रहनेवाले फिरोज खां, रघुवीर सिंह, समेत तीन दर्जन युवक 28 दिसंबर, 2014 को सऊदी अरब के जिदा शहर में बेहतर पैकेज पर नौकरी का सपना लेकर पहुंचे थे. उन्हें काम करने के बाद पैसा नहीं मिला. पैसा मांगने पर कंपनी ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. व्हाटसएप पर युवक अपनी पीड़ा सुनाते हुए फफक पड़ते हैं. उनके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं. इस मामले में डीएम राहुल कुमार ने बताया कि किसी पीड़ित के द्वारा शिकायत नहीं की गयी है. अगर ऐसा है, तो उन्हें वहां से लाने के लिए सरकार से पहल की जायेगी.
सऊदी अरब में तीन दर्जन युवक फंसे
सऊदी अरब में तीन दर्जन युवक फंसे बंधक बने युवाओं ने प्रभात खबर के व्हाट्सएप पर डाली वीडियोंरोते हुए भारत सरकार से घर बुलाने का किया है अपीलवीडियों में भारतीय दूतावास से सहयोग नहीं मिलने का पीड़ाफोटो – 23 – सउदी अरब में फंसे युवासंवाददाता, कटेयासऊदी अरब में काम करने गये बिहार और यूपी के […]
