501 गरीबों को मिली इंदिरा आवास की राशिसंवाददाता, कुचायकोटवर्षों से एक अदद आवास की उम्मीद लगाये गरीबों का सपना पूरा हो गया. इंदिरा आवास की राशि का आवंटन बीडीओ दृष्टि पाठक ने कर दिया. 501 लाभुकों के खाते में राशि उपलब्ध करायी गयी है. सिपाया की रमावती देवी झोंपड़ी में रहती थी. वर्षों से वह प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही थी. भगवान ने उसकी सुन ली. उसके खाते में भी इंदिरा आवास की राशि भेजी गयी है. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के शेष बचे हुए गरीबों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि उन्हें भी इंदिरा आवास का आवंटन मार्च के पहले मिल जाये. बीडीओ ने पंचायत सचिव और पंचायत पर्यवेक्षकों के साथ बैठ कर इंदिरा आवास की दूसरी सूची बनाने पर मंथन किया.
501 गरीबों को मिली इंदिरा आवास की राशि
501 गरीबों को मिली इंदिरा आवास की राशिसंवाददाता, कुचायकोटवर्षों से एक अदद आवास की उम्मीद लगाये गरीबों का सपना पूरा हो गया. इंदिरा आवास की राशि का आवंटन बीडीओ दृष्टि पाठक ने कर दिया. 501 लाभुकों के खाते में राशि उपलब्ध करायी गयी है. सिपाया की रमावती देवी झोंपड़ी में रहती थी. वर्षों से वह […]
