नहीं मिली बीज अनुदान की राशि

नहीं मिली बीज अनुदान की राशि विजयीपुर(ग्रामीण). सैकड़ों किसानों के खाते में अब तक बीज अनुदान की राशि नहीं गयी. इससे किसानों में रोष व्याप्त है. बीज वितरण के समय प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा कहा जा रहा था कि अनुुदान की राशि एक सप्ताह के अंदर सभी खातों में भेज दी जायेगी, लेकिन दो माह […]

नहीं मिली बीज अनुदान की राशि विजयीपुर(ग्रामीण). सैकड़ों किसानों के खाते में अब तक बीज अनुदान की राशि नहीं गयी. इससे किसानों में रोष व्याप्त है. बीज वितरण के समय प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा कहा जा रहा था कि अनुुदान की राशि एक सप्ताह के अंदर सभी खातों में भेज दी जायेगी, लेकिन दो माह के बाद भी राशि नहीं पहुंची है. इस संबंध बीएओ रत्नेश्वर सिन्हा ने बताया कि जिले से अभी तक पैसा प्राप्त नहीं हुआ है. पैसा मिलते ही किसानों के खाते में भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >