नौ हजार घूस लेते पकड़ाया पंचायत सेवक

नौ हजार घूस लेते पकड़ाया पंचायत सेवकपरैया (गया).पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को परैया प्रखंड कार्यालय में जाल बिछा कर पंचायत सेवक युगल किशोर प्रसाद को नौ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. वह परैया प्रखंड के जमालपुर गांव के श्यामकिशोर प्रसाद उर्फ संजीत कुमार (अजमतगंज पंचायत की उपमुखिया के […]

नौ हजार घूस लेते पकड़ाया पंचायत सेवकपरैया (गया).पटना से आयी निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को परैया प्रखंड कार्यालय में जाल बिछा कर पंचायत सेवक युगल किशोर प्रसाद को नौ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. वह परैया प्रखंड के जमालपुर गांव के श्यामकिशोर प्रसाद उर्फ संजीत कुमार (अजमतगंज पंचायत की उपमुखिया के पति) से आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए घूस ले रहा था. गिरफ्तारी के वक्त परैया बीडीओ अजयप्रकाश राय व सीओ (अंचलाधिकारी) अमलेंद्र शर्मा अपने कार्यालयों में मौजूद थे. बीआरजीएफ भवन से पंचायतसेवक को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी के अफसर उसे बीडीओ चैंबर में लेकर आये और बीडीओ से उसके बारे में जानकारी ली. बाद में उसे पटना लेकर चले गये. बीडीओ ने बताया कि पंचायतसेवक परैया के अजमतगंज व मंझियावां पंचायत का सचिव (पंचायतसेवक) है. वह बांकेबाजार प्रखंड के परसावां गांव का रहनेवाला है. उन्होंने बताया कि पंयायत सेवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम कुमार रवि को पत्र लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >