भागलपुर केंद्रीय विवि के लिए 500 एकड़ जमीन की मांग

भागलपुर केंद्रीय विवि के लिए 500 एकड़ जमीन की मांगपटना. भागलपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए कम से कम 500 एकड़ जमीन चयन कर 10 दिनों के अंदर इसकी सूचना देने का शिक्षा विभाग ने भागलपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. शिक्षा विभाग के अपर सचिव के. सेंथिल कुमार ने निर्देश दिया है कि मानव […]

भागलपुर केंद्रीय विवि के लिए 500 एकड़ जमीन की मांगपटना. भागलपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए कम से कम 500 एकड़ जमीन चयन कर 10 दिनों के अंदर इसकी सूचना देने का शिक्षा विभाग ने भागलपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. शिक्षा विभाग के अपर सचिव के. सेंथिल कुमार ने निर्देश दिया है कि मानव संसाधन मंत्रालय ने भागलपुर केंद्रीय विवि के जमीन के लिए नवंबर 2015 में ही पत्र लिखा है. इसी पत्र के आलोक में भागलपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कम से कम 500 एकड़ जमीन तीन स्थानों पर चिह्नित कर 10 दिनों के अंदर बतायें, ताकि इसके बारे में केंद्र सरकार को बताया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >