अफगानस्तिान में पाक वाणज्यि दूतावास के पास आतंकी हमला, सात की मौत

अफगानिस्तान में पाक वाणिज्य दूतावास के पास आतंकी हमला, सात की मौत जलालाबाद : अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास आतंकवादियों ने बुधवार को कई घंटों तक की गयी गोलीबारी की, जिसमें कम-से-कम सात सुरक्षाकर्मी मारे गये. यह हमला तालिबान शांति वार्ता बहाल करने के मकसद से इसलामाबाद में चार देशों […]

अफगानिस्तान में पाक वाणिज्य दूतावास के पास आतंकी हमला, सात की मौत जलालाबाद : अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के पास आतंकवादियों ने बुधवार को कई घंटों तक की गयी गोलीबारी की, जिसमें कम-से-कम सात सुरक्षाकर्मी मारे गये. यह हमला तालिबान शांति वार्ता बहाल करने के मकसद से इसलामाबाद में चार देशों की बातचीत होने के कुछ ही दिन बाद हुआ है. अभी तक किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सर्दियों में तालिबान की हिंसक गतिविधियों में तेजी आने के बीच यह हमला हुुआ है और इस हमले के पहले क्षेत्र में भारतीय प्रतिष्ठानों पर कई हमले हुए हैं. घटनास्थल के पास ही एक स्कूल भी है और इस हमले से भयभीत छात्र वहां से भागने लगे. भारतीय राजनयिक मिशन भी वहां से पास है. हमला शुरू होने के चार घंटे बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने ट्विटर पर बताया, आतंकी हमले के परिणामस्वरूप हमारे सात सुरक्षाकर्मी मारे गये और सात अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि अफगान बलों ने वाणिज्य दूतावास के पास खाली पड़े एक सरकारी गेस्टहाउस में छिपे सभी बंदूकधारियों को मार गिराया है. इलाके में एक आत्मघाती विस्फोट के बाद उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ भारी मुठभेड़ हुई. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वह काबूल में अपने दूतावास तथा अफगान अधिकारियों के संपर्क में है. लेकिन उसने आगे कोई जानकारी नहीं दी. इस महीने ही भारतीय प्रतिष्ठानों पर दो बार हमले हुए हैं. एक हमला अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ स्थित वाणिज्य दूतावास पर किया गया. वहीं, पठानकोट में वायुसेना के एक अड्डे पर आतंकियों ने हमला किया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले महीने अचानक पाकिस्तान की यात्रा किये जाने के बाद से हिंसा में तेजी आयी है. भारत अफगानिस्तान में तालिबान के बाद की सरकार का समर्थक रहा है. इसी हफ्ते अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों ने ठहरी हुई तालिबान शांति वार्ता को बहाल करने के प्रयास से मुलाकात की थी. वहीं, सत्ता से बेदखल किये जाने के 14 साल बाद आतंकियों ने हिंसक गतिविधियां तेज कर दी हैं. चार देशों के समूह के अगले दौर की बैठक 18 जनवरी को काबुल में होनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >