1516 लाभुकों ने पूरा नहीं बनाया इंदिरा आवास

1516 लाभुकों ने पूरा नहीं बनाया इंदिरा आवास मांझा. प्रखंड अंतर्गत कुल 20 पंचायतों में अब तक 1516 लाभुकों ने इंदिरा आवास की राशि लेकर आवास नहीं बनाया है. अब तक 873 लाभुकों की सफेद नोटिस भेजा जा चका है. वहीं, 276 लाभुकों को रेड नोटिस भेजा गया है. सबसे अधिक अपूर्ण आवास पैठानपट्टी पंचायत, […]

1516 लाभुकों ने पूरा नहीं बनाया इंदिरा आवास मांझा. प्रखंड अंतर्गत कुल 20 पंचायतों में अब तक 1516 लाभुकों ने इंदिरा आवास की राशि लेकर आवास नहीं बनाया है. अब तक 873 लाभुकों की सफेद नोटिस भेजा जा चका है. वहीं, 276 लाभुकों को रेड नोटिस भेजा गया है. सबसे अधिक अपूर्ण आवास पैठानपट्टी पंचायत, आदमापुर, छवही तक्की व कोइनी पंचायत में हैं. इस मामले को लेकर विभागीय प्रशासन उक्त लाभुकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गया है. बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने बताया कि सभी अपूर्ण आवासों का भौतिक सत्यापन कर नोटिस भेजा जा रहा है. घर नहीं बनानेवाले पर कार्रवाई की जायेगी. सभी इंदिरा आवास सहायकों को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >