300 लाभुकों का गैस कनेक्शन स्थगित

300 लाभुकों का गैस कनेक्शन स्थगित मीरगंज. सुधा एचपी एजेंसी ने उन 300 ग्राहकों की सेवा स्थगित कर दी है, जिन्होंने विगत कई वर्षों से अपने कनेक्शन रेगुलेटर व चूल्हों का सत्यापन नहीं कराया है. एजेंसी के प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार हर दो साल पर उपभोक्ता को सेवा की जांच […]

300 लाभुकों का गैस कनेक्शन स्थगित मीरगंज. सुधा एचपी एजेंसी ने उन 300 ग्राहकों की सेवा स्थगित कर दी है, जिन्होंने विगत कई वर्षों से अपने कनेक्शन रेगुलेटर व चूल्हों का सत्यापन नहीं कराया है. एजेंसी के प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार हर दो साल पर उपभोक्ता को सेवा की जांच करानी जरूरी होती है, जो एजेंसी के अधिकृत मेकैनिक करता है. कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने बार-बार कहने के बावजूद जांच नहीं करायी. एेसे में 300 ग्राहकों की सेवा स्थगित कर दी गयी है. मालूम हो कि इस एजेंसी के 27 हजार से ज्यादा ग्राहक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >