विपक्ष की आदत हो गयी है लालू जी पर तंज कसने की

विपक्ष की आदत हो गयी है लालू जी पर तंज कसने की पटना. विपक्ष को बिहार में कोई काम रह नहीं गया है. ले-दे कर वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तंज कसने का आदी हो गया है. उक्त बातें बुधवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पथ निर्माण विभाग में निर्माता कंपनियों के साथ […]

विपक्ष की आदत हो गयी है लालू जी पर तंज कसने की पटना. विपक्ष को बिहार में कोई काम रह नहीं गया है. ले-दे कर वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर तंज कसने का आदी हो गया है. उक्त बातें बुधवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पथ निर्माण विभाग में निर्माता कंपनियों के साथ हुई बैठक के बाद पत्रकारों से कहीं. पत्रकारों द्वारा उनसे जब बिहार में क्राइम ग्राफ बढ़ने की शिकायत की गयी, तो उन्होंने तमक कर कहा-‘आप क्राइम ग्राफ बढ़ने का डाटा दें, कहां बढ़ा है अपराध?’ उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि विपक्ष को जनता की समस्याएं सुनने अौर उसके समाधान के लिए सरकार को सूचित करने में कोई इंट्रेस्ट नहीं है. उनकी मंशा तो जनता को बरगलाने और अपनी राजनीतिक-रोटी सेंकने में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >