निर्भीक हो काम करें सड़क व पुल निर्माण कंपनियां, पूरी सुरक्षा मिलेगी: तेजस्वी कहा, थ्रेटनिंग मिले, तो सीधे मंत्री या प्रधान सचिव को सूचना दें जरूरत पड़ी तो वे खुद निर्माण स्थल पर करेंगे कैंप 100 करोड़ से अधिक लागत वाली सड़क व पुलों का काम करा रहीं कंपनियों के साथ मंत्री ने की बैठक संवाददाता, पटना बिहार में सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण करा रही कंपनियां निर्भीक होकर काम करें. उन्हें सरकार पूरी सुरक्षा मुहैय्या करायेगी. बिहार में सड़क व पुल-पुलियों का निर्माण करा रही कंपनियों से उप मुख्यमंत्री-सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने यह अपील की. बुधवार को उप मुख्यमंत्री ने सौ करोड़ से अधिक लागत वाली सड़कों व पुल-पुलियों आदि का निर्माण करा रही देशी-विदेशी कंपनियों और संवेदकों के साथ पथ निर्माण विभाग के मुख्यालय में लंबी बैठक की. उन्होंने कहा कि यदि कोई उन्हें थ्रेटनिंग देता हो, वे सीधे उन्हेें या विभाग के प्रधान सचिव को इसकी सूचना दें. उनकी सुरक्षा का सरकार पुख्ता प्रबंध करेगी. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को भी इस मामले में पूरी तत्परता बरतने का निर्देश दिया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरत पड़ी तो वे खुद निर्माण स्थल पर कैंप करेंगे. बड़े पैमाने पर मिली थीं शिकायतें संवेदकों व बड़ी एजेंसियों को उन्होंने आश्वस्त किया कि उन्हें किसी से घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सड़क व पुल-पुलियों के निर्माण में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं को भी निपटाया जायेगा. इसके लिए विभाग गंभीर है और कार्य योजना भी बन रही है. उन्होंने संवेदकों और बड़ी कंपनियों से समय पर काम पूरा करने की भी अपील की. हाल ही में कई बड़ी कंपनियों से रंगदारी मांगने की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिलने पर मंत्री ने बैठक की थी. बैठक में टीएनसी, एमबीएल, सिंहला कंस्ट्रक्शन, गैमन इंडिया, एनसीएल और हिंदुस्तान कंस्ट्रशन सहित सौ करोड़ से अधिक का सड़क व पुल-पुलियों आदि का निर्माण कार्य करा रही कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में विभाग के प्रधान सचिव सुधीर कुमार के अलावा पथ विकास निगम, पुल निर्माण निगम, राष्ट्रीय पथ विकास निगम, उत्तर और दक्षिण बिहार पथ विकास निगम के पदाधिकारी भी मौजूद थे.
नर्भिीक हो काम करें सड़क व पुल नर्मिाण कंपनियां, पूरी सुरक्षा मिलेगी: तेजस्वी
निर्भीक हो काम करें सड़क व पुल निर्माण कंपनियां, पूरी सुरक्षा मिलेगी: तेजस्वी कहा, थ्रेटनिंग मिले, तो सीधे मंत्री या प्रधान सचिव को सूचना दें जरूरत पड़ी तो वे खुद निर्माण स्थल पर करेंगे कैंप 100 करोड़ से अधिक लागत वाली सड़क व पुलों का काम करा रहीं कंपनियों के साथ मंत्री ने की बैठक […]
