बस एनसीइआरटी की बुक से करें स्टडी संवाददाता, पटनाएग्जाम को बस एक माह रह गया है. ऐसे में एनसीइआरटी के बुक पर ही फोकस करें, क्योंकि एग्जाम में बस एनसीइआरटी से ही प्रश्न आयेंगे. एनसीइआरटी को ही बोर्ड अधिक फॉलो करता है. न्यूमेरिकल के डाटा तक एनसीइआरटी बुक से ही पूछे जाते हैं. ऐसे में एनसीइआरटी की बुक से खूब प्रैक्टिस करें. 2016 में सीबीएसइ 12वीं बोर्ड देने वाले कैंडिडेंट्स को यह सलाह एक्सपर्ट द्वारा दिया जा रहा था. सीबीएसइ 12वीं के टेली काउंसिलिंग के बुधवार की कड़ी में केमेस्ट्री विषय की काउंसेलिंग की गयी. काउंसेलिंग के दौरान सेंट माइकल हाइस्कूल के केमेस्ट्री के एक्सपर्ट डा. पीसी दास मौजूद थे. ऑरगेनिक में किन चीजों पर फोकस करें, साजिद आलम ऑरगेनिक की तैयारी के लिए सबसे पहले नेम रिएक्शन का चार्ट बना लें. इसके साथ ही डिस्ट्रींग्शन चैप्टर को भी पढ़ लें. ऑरगेनिक से सबसे अधिक मार्क्स के प्रश्न आते हैं. इस कारण इसकी तैयारी पर अधिक फोकस करें. न्यूमेरिकल या थ्योरी में मार्क्स अधिक मिलते हैं. विकास, आरा न्यूमेरिकल में अधिक मार्क्स आते हैं, क्योंकि इसके अांसर मैथ बेस्ड होते हैं. थ्योरी में मार्क्स कट भी सकते हैं. इस कारण न्यूमेरिकल प्रश्न के उत्तर देने की अधिक कोशिश करें. न्यूमेरिकल क्वेशचन की पूरी तैयारी करें.क्या यूनिट लिखना जरूरी है? अगर यूनिट लिखना भूल जायेंगे, तो मार्क्स कट जायेंगे. राजू कुमार, गया यूनिट लिखे बिना आंसर पूरा नहीं होता है. यूनिट जरूर लिखे. यूनिट नहीं लिखे रहने पर प्वाइंट फाइव मार्क्स कट जायेंगे. यह लापरवाही ना करें. लॉन्ग क्वेश्चन को कितने वर्ड में लिखना होगा. राजकुमार चौधरी, मुजफ्फरपुर पहले लॉन्ग क्वेश्चन के लिए 120 शब्द की लिमिट होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब स्पेट वाइज आंसर लिखना होता है. इस कारण शब्दों पर नहीं, बल्कि स्टेपवाइज अांसर पर अधिक फोकस करें. फिजिकल केमेस्ट्री को कैसे पढ़ें, समझ में नहीं आता है. रवि कुमार, मुजफ्फरपुर फिजिकल केमेस्ट्री में न्यूमेरिकल से दो मार्क्स और थ्योरी से तीन मार्क्स के प्रश्न पूछे जाते हैं. कुल मिला कर फिजिकल केमेस्ट्री से आठ से नौ प्रश्न आते हैं. न्यूमेरिकल पर अधिक ध्यान दें. सीबीएसइ की वेबसाइट पर मॉडल पेपर डाला है क्या? उससे तैयारी की जा सकती है क्या ? चांद झुनझुनवाला, भागलपुर सीबीएसइ की वेबसाइट पर कई सालों के मॉडल पेपर डाला गया है. वहां से देख कर तैयारी की जा सकती है. वहीं क्वेश्चन बैंक पिछले पांच सालों का जरूर देख लें. इससे तैयारी में मदद मिलेगी. क्वेश्चन के पैटर्न का पता चलेगा. ऐसा रहेगा मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशनऑरगेनिक केमेस्टी®28 मार्क्स फिजिकल केमेस्ट्री® 33 मार्क्स इन-ऑरगेनिक केमेस्ट्री®19 मार्क्स तैयारी के समय इन बातों का रखें ख्याल – ऑरगेनिक के नेम रिएक्शन के लिए नोट बना लें – डिस्ट्रींक्शन से दो या तीन मार्क्स के प्रश्न आयेंगे. इस चैप्टर पर फोकस करें – रिजनिंग पोरसन से तीन या चार मार्क्स के प्रश्न आयेंगे, इसकी खूब प्रैक्टिस करें – फिजिकल केमेस्ट्री में न्यूमेरिकल बेस्ड के फर्स्ट चार चैप्टर की पढ़ाई करें – पांच से छह घंटे की पढा़ई करें परीक्षा हॉल में इन बातों का रखें ख्याल – न्यूमेरिकल के किसी भी आंसर को लिखने में यूनिट जरूर डालें, अक्सर स्टूडेंट ये गलती कर डालते हैं – यूनिट नहीं लिखने से प्वांइट फाइव मार्क्स कट जायेंगे. इस कारण यूनिट जरूर डालें – स्टेप वाइज आंसर करें- फर्मूला जरूर लिखें. फर्मूला लिखने से आधा मार्क्स मिलते हैं- आंसर के साथ डेटा जरूर फिड करें. आंसर में डेटा डालने से वन मार्क्स मिलते हैं- अांसर लिखने में एक ही बात को बार-बार रिपीट न करें – 15 मिनट का समय रिवीजन के लिए रखना चाहिए. इससे 5 से 7 मार्क्स आपके बढ़ जायेंगे- वर्ड लिमिट पर ध्यान दें, क्योंकि अब स्पेट वाइज आंसर पर अधिक फोकस किया जाता है – वन वर्ड, वन सेन्टेंश में आंसर करें. टू दी प्वाइंट आंसर करें———————आज निकलेगा केमेस्ट्री का मॉडल पेपरपटना. केमेस्ट्री की टेली काउंसेलिंग के बाद केमेस्ट्री का मॉडल पेपर प्रभात खबर में प्रकाशित किया जायेगा. केमेस्ट्री का मॉडल पेपर स्टूडेंट्स को 15 जनवरी के अंक में प्राप्त होगा. मॉडल पेपर एक्सपर्ट द्वारा तैयार किया गया है. इससे स्टूडेंट की 12वीं की तैयारी करने में मदद मिलेगी.
बस एनसीइआरटी की बुक से करें स्टडी
बस एनसीइआरटी की बुक से करें स्टडी संवाददाता, पटनाएग्जाम को बस एक माह रह गया है. ऐसे में एनसीइआरटी के बुक पर ही फोकस करें, क्योंकि एग्जाम में बस एनसीइआरटी से ही प्रश्न आयेंगे. एनसीइआरटी को ही बोर्ड अधिक फॉलो करता है. न्यूमेरिकल के डाटा तक एनसीइआरटी बुक से ही पूछे जाते हैं. ऐसे में […]
