युवा दिवस के रूप में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती फोटो – 7 – विवेकानंद की जयंती मनाते प्रचार्य व छात्र-छात्राएंसंवाददाता, गोपालगंजयुवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मनायी गयी. थावे मुखिराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. समारोह के मुख्य अतिथि व वाराणसी रेल मंडल के मुख्य कल्याण पदाधिकारी रमेश उपाध्याय ने जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भी स्वामी जी के आदर्शों पर चलना चाहिए, तभी उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो पायेगा. वहीं, कुचायकोट प्रखंड के महेंद्र दास डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत युवा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ राम दुलार दास ने किया. वहीं, कमला राय कॉलेज में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती प्राचार्य मधु प्रभा के नेतृत्व में मनायी गयी, जबकि भारतीय जनता युवा मोरचा के द्वारा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लखन तिवारी की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसके अलावा विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी एवं निजी संगठनों के द्वारा भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. इनमें डॉ चंद्रभान सिंह, प्रो प्रेमचंद्र मिश्र, पंचा तिवारी, वेद प्रकाश, सन्नी सिंह, रेणु कुमारी, करीशमा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्रो जितेंद्र द्विवेदी, प्रो डीएन पांडेय, प्रो विरेंद्र कुमार, सालिनी कुमारी, श्वेता सिंह, रिंकु कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी, संगीता कुमारी, अनिल श्रीवास्तव, प्रदीप राय, केदार नाथ सिंह, पूजा कुमारी, राधेश्याम कुमार आदि उपस्थित थे.
युवा दिवस के रूप में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
युवा दिवस के रूप में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती फोटो – 7 – विवेकानंद की जयंती मनाते प्रचार्य व छात्र-छात्राएंसंवाददाता, गोपालगंजयुवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की जयंती जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मनायी गयी. थावे मुखिराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. […]
