पंचदेवरी के जमुनहां बाजार में सड़क पर अतिक्रमण, डीएम तक पहुंचा मामला

Gopalganj News : भीषण सड़क जाम का मामला पहुंचा डीएम के पास, लोगों को हो रही बहुत दिक्कत

Gopalganj News (अजीत द्विवेदी) : पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र का जमुनहां बाजार अतिक्रमण की जद में है. इस बाजार से भृंगीचक, गांव जमुनहां, भंगहा, मुजहा समेत कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है. यह सड़क बीच बाजार से निकलती है. तिराहे पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है. वहीं, सड़क पर प्रतिदिन सब्जी का बाजार भी लग जाता है. इस वजह से बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. आस-पास के ग्रामीणों ने इस मामले को डीएम तक पहुंचाया है. ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों व आस-पास के लोगों को काफी परेशानी होती है.

Also Read : सरकारी स्कूलों ने बढ़ाया बिहार का मान, बेगूसराय में यूनिसेफ तैयार करेगा कॉफी-टेबल बुकलेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

YUVRAJ RATAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >