महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सीडीपीओ को दिया प्रतिवेदन

महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सीडीपीओ को दिया प्रतिवेदन फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड की पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी, रागिनी कुमारी व मधु कुमारी ने अपने-अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर काफी अनियमितताएं पायी गयीं. पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी ने केंद्र संख्या 118 गंगासागर,102 बंशी बतरहा, 79 दूबे बतरहा तथा पर्यवेक्षिका रागनी कुमारी […]

महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सीडीपीओ को दिया प्रतिवेदन फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड की पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी, रागिनी कुमारी व मधु कुमारी ने अपने-अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर काफी अनियमितताएं पायी गयीं. पर्यवेक्षिका सुमन कुमारी ने केंद्र संख्या 118 गंगासागर,102 बंशी बतरहा, 79 दूबे बतरहा तथा पर्यवेक्षिका रागनी कुमारी ने केंद्र संख्या 15 दुलारपुर,18 बैरागी टोला, 125 गुलर बागा केंद्रों पर व्यापक गड़बड़ी को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रामानंद सागर को कार्रवाई करने का प्रतिवेदन किया है. वहीं, मधु कुमारी ने केंद्र संख्या 43 साहेब छपरा, 60 चुरामन चक, 44 पांडेय परसा का निरीक्षण किया. इस दौरान तीनों सेविकाओं को नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >