स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सीएम-राज्यपाल श्रद्धा सुमन अर्पित किये

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सीएम-राज्यपाल श्रद्धा सुमन अर्पित किये पटना़ अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्थानीय श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में आयोजित राजकीय जयंती समारोह में महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर राज्य खाद्य आयोग के […]

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सीएम-राज्यपाल श्रद्धा सुमन अर्पित किये पटना़ अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्थानीय श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल परिसर में आयोजित राजकीय जयंती समारोह में महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासिचव छोटू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कुलवंत सिंह सलूजा, मुकेश कुमार सिंह, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ़ नागेन्द्र प्रसाद यादव, शिवशंकर निषाद, ओम प्रकाश सेतु समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्ध सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों का गायन कर स्वामी जी को नमन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >