20 को पटना में होगी एबी बर्धन की स्मृति में सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभासापीआइ के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी सहित कई दलों के नेता होंगे श्रद्धाजंलि सभा में शामिल पटना : भाकपा के पूर्व महासचिव एबी बर्धन की स्मृति में सर्वदलीय शोकसभा 20 जनवरी को पटना के जनशक्ति-भवन में होगी. सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एस सुधाकर रेड्डी भी शामिल होंगे. उक्त जानकारी मंगलवार को सापीआइ के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के अलावा कई वरिष्ठ नेता और राज्य भर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचेंगे. उनके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और छात्र-नौजवान भी आयेंगे. श्रद्धाजंलि सभा में भाग लेने को सीपीआइ ने सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रण पत्र भेजने का काम शुरू कर दिया है.
20 को पटना में होगी एबी बर्धन की स्मृति में सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा
20 को पटना में होगी एबी बर्धन की स्मृति में सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभासापीआइ के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी सहित कई दलों के नेता होंगे श्रद्धाजंलि सभा में शामिल पटना : भाकपा के पूर्व महासचिव एबी बर्धन की स्मृति में सर्वदलीय शोकसभा 20 जनवरी को पटना के जनशक्ति-भवन में होगी. सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा में पार्टी के […]
