संगठन मजबूत बनाने की कवायद शुरू

संगठन मजबूत बनाने की कवायद शुरू बैकुंठपुर. बीआरसी में टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की बैठक वीरेंद्र कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने की कवायद शुरू करते हुए आवश्यक बातों की चर्चा की गयी. संघ के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी शुरू की गयी. प्रखंड […]

संगठन मजबूत बनाने की कवायद शुरू बैकुंठपुर. बीआरसी में टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की बैठक वीरेंद्र कुमार मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने की कवायद शुरू करते हुए आवश्यक बातों की चर्चा की गयी. संघ के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी शुरू की गयी. प्रखंड के तमाम टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों से संपर्क स्थापित कर 31 जनवरी तक सदस्यता के लक्ष्य को करने की समयसीमा निर्धारित की गयी. बैठक में अधिक-से- अधिक शिक्षकों को संघ का सदस्य बनाने की आवश्यकता जतायी गयी. सभा का संचालन शिक्षक अमित कुमार ने किया. मौके पर अंगद कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार सुमन, बालगोविंद दूबे, बृजेश तिवारी, दीपक यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >