लोहठी वद्यिालय में दूसरे दिन भी तालाबंदी

लोहठी विद्यालय में दूसरे दिन भी तालाबंदी विद्यालय से बैरंग लौटे शिक्षक अनजान बने रहे विभाग के अधिकारी मामला छात्रवृत्ति वितरण में धांधली काफोटो न. 4 बंद पड़ा विद्यालय पंचदेवरी. प्राथमिक विद्यालय, लोहठी छात्रवृत्ति वितरण में धांधली को लेकर दूसरे दिन भी हंगामे की जद में रहा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भी विद्यालय में […]

लोहठी विद्यालय में दूसरे दिन भी तालाबंदी विद्यालय से बैरंग लौटे शिक्षक अनजान बने रहे विभाग के अधिकारी मामला छात्रवृत्ति वितरण में धांधली काफोटो न. 4 बंद पड़ा विद्यालय पंचदेवरी. प्राथमिक विद्यालय, लोहठी छात्रवृत्ति वितरण में धांधली को लेकर दूसरे दिन भी हंगामे की जद में रहा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को भी विद्यालय में ताला जड़ दिया. प्रधानाध्यापक युगल किशोर दूबे ने मामले को सुलझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक न सुनी. ग्रामीण उनकी किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे. अंतत: विद्यालय से शिक्षकों को लौटना पड़ा. विद्यालय में तालाबंदी से लगातार दो दिनों से पढ़ाई ठप है. शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले से अनजान बने हैं. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक 2014 की छात्रवृत्ति की राशि वितरित नहीं कर दी जाती है, तब तक 2015 की राशि भी वितरित नहीं होगी. ग्रामीण विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >