छात्र व युवाओं को छल रही है सरकार : पप्‍पू यादव

छात्र व युवाओं को छल रही है सरकार : पप्‍पू यादवयुवा आयोग बनाने की मांग कीसंवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने सरकार से युवा आयोग बनाने की मांग की. उन्होंने कहा है कि राज्‍य सरकार युवा और छात्रों को छलने का काम कर रही है. सरकार की […]

छात्र व युवाओं को छल रही है सरकार : पप्‍पू यादवयुवा आयोग बनाने की मांग कीसंवाददाता,पटनाजन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक सह सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने सरकार से युवा आयोग बनाने की मांग की. उन्होंने कहा है कि राज्‍य सरकार युवा और छात्रों को छलने का काम कर रही है. सरकार की युवा व छात्र विरोधी नीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी. पार्टी की छात्र परिषद एवं युवा परिषद की सोमवार को आयोजित संयुक्‍त बैठक को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पार्टी युवा और छात्रों को लेकर व्‍यापक रणनीति बनायेगी. पार्टी नीति निर्धारण में युवाओं की भूमिका भी तय करेगी. छात्र व युवाओं को बौद्धिक और वैचारिक रूप से अधिक व्यवहारिक और सृजनशील बनाया जायेगा. पार्टी के निर्धारित आंदोलनात्‍मक कार्यक्रमों में भी छात्र और युवा सक्रियता से भाग लेंगे. बैठक की अध्‍यक्षता युवा परिषद के अध्‍यक्ष चक्रपाणि हिमांशु ने की, जबकि संचालन छात्र परिषद के अध्‍यक्ष गौतम आनंद ने किया. बैठक में प्रदेश अध्‍यक्ष श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रधान महासचिव एजाज अहमद, मंजयलाल राय, महबात आलम, प्रेमचंद सिंह, आनंद मधुकर यादव, आजाद चांद, योगेश्‍वर राय, राजीव कुमार, राघवेंद्र कुशवाहा, शंकर पटेल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >