शादी के झांसे में फंसे थे कई कुंवारे

शादी के झांसे में फंसे थे कई कुंवारे :: प्रभात फॉलोअप :: दोनों राज्यों की पुलिस की जांच में खुल रहे रहस्य मुस्कान ने फेसबुक पर कइयों से तय कर ली थी शादी फोटो न. 28 देवरिया जेल जाती मुस्कान व प्रेमी गोपालगंज. मुस्कान एक ऐसी युवती का नाम है, जो फेसबुक के जरिये अबतक […]

शादी के झांसे में फंसे थे कई कुंवारे :: प्रभात फॉलोअप :: दोनों राज्यों की पुलिस की जांच में खुल रहे रहस्य मुस्कान ने फेसबुक पर कइयों से तय कर ली थी शादी फोटो न. 28 देवरिया जेल जाती मुस्कान व प्रेमी गोपालगंज. मुस्कान एक ऐसी युवती का नाम है, जो फेसबुक के जरिये अबतक कई युवाओं को शिकार बना चुकी है. इनमें एक प्रेमी अमर केसरी प्रेमिका के हाथों दुनिया से अलविदा हो गया. कुशीनगर के एसपी अतुल शर्मा का शुक्र है कि कइयों की जान बच गयी. अमर केसरी की तरह मुस्कान का कई अमीर घरों के युवा प्रेमी थे, जिन्हें शादी के झांसा दे रखी थी. फेसबुक से हर रोज अलग – अलग युवाओं से चैटिंग करती थी. थावे थाना के खान टोला की रहनेवाली मुस्कान के पिता बसचालक थे. वर्ष 2008 में यूपी के तमकुही के रहनेवाले युवक से शादी की थी. शादी के बाद मुस्कान की चाल – चलन देख पति उसे छोड़ कर विदेश चला गया. इधर, फेसबुक के जरिये उसने कई युवाओं से दोस्ती कर रखी थी. फेसबुक पर खुद की तसवीर न लगा कर खूबसूरत किसी अन्य लड़की की तसवीर लगा रखी थी. खूबसूरती के जाल में अमीर घरों के युवा फंसते गये. किसी को अपना सही पता और हकीकत नहीं बताती थी. अलग-अलग नंबरों से प्रेमियों से जुड़ी थी. खुलासे के बाद कई बिंदुओं पर दोनों राज्यों की पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >