बंद नलकूप चालू कराने के लिए धरना-प्रदर्शन

बंद नलकूप चालू कराने के लिए धरना-प्रदर्शन बैकुंठपुर. खैराआजम गांव सहित अन्य जगहों पर बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने की मांग को लेकर समाजसेवियों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. धरना की अध्यक्षता कर रहे छात्र नेता रमेश सिंह राजू ने कहा कि किसानों की फसल सिंचाई की समस्याओं को ध्यान में रखते […]

बंद नलकूप चालू कराने के लिए धरना-प्रदर्शन बैकुंठपुर. खैराआजम गांव सहित अन्य जगहों पर बंद पड़े नलकूपों को चालू कराने की मांग को लेकर समाजसेवियों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. धरना की अध्यक्षता कर रहे छात्र नेता रमेश सिंह राजू ने कहा कि किसानों की फसल सिंचाई की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बंद नलकूपों को यदि चालू करा दिया जाता है तो बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा. मात्र बिजली कनेक्शन व छोटी-मोटी खराबी ठीक कराने के बाद नलकूप चालू हो सकते हैं. बीडीओ नीभा कुमारी ने लोगों को इस मामले को जिला में बता कर यथोचित सहयोग का आश्वासन दिया. मौके पर पूर्व मुखिया रामानंद सिंह, इंद्रदेव ठाकुर, मनीष ऋषि, मिथिलेश मांझी, जयप्रकाश कुमार, धनई राम, विजय बहादुर यादव व जनक लाल प्रसाद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >