ऑस्ट्रेलिया का रिपोर्टर आन एयर मिला गले, क्रिस गेल से हुइ तुलना

————-ऑस्ट्रेलिया का रिपोर्टर आन एयर मिला गले, क्रिस गेल से हुइ तुलनामेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी रिपोर्टर को आन एयर अपनी महिला साथी के गले में बाहें डालने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उसकी तुलना क्रिकेट क्रिस गेल से हो रही है जिन्होंने हाल में एक महिला टीवी पत्रकार को […]

————-ऑस्ट्रेलिया का रिपोर्टर आन एयर मिला गले, क्रिस गेल से हुइ तुलनामेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के एक टीवी रिपोर्टर को आन एयर अपनी महिला साथी के गले में बाहें डालने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उसकी तुलना क्रिकेट क्रिस गेल से हो रही है जिन्होंने हाल में एक महिला टीवी पत्रकार को लेकर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की थी. चैलन सेवन के खेल संवाददाता हामिश मैकलाचलन को माफी मांगने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि वह लाइव कार्यक्रम के दौरान मोनिको रादुलोविच के गले लग गये थे, जो कैमरे पर कुछ बोलने का प्रयास कर रही थी. वर्ष 2015 में मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रेलिया बनने के बाद शनिवार को वीकेंड सनराइज में मौसम प्रस्तोता के रूप में यह रादुलकोविच का पहला दिन था. रादुलोविच गोल्ड कोस्ट पर मैजिक मिलियन होर्स सेल से रिपोर्टिंग कर रही थी और इस दौरान 40 वर्षीय अनुभवी खेल पत्रकर हामिश भी मौजूद थे जो घोड़ो की रेस और ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल लीग के कमेंटेटर हैं. रादुलोविच जब नीलामी के घोड़ो की बात कर रही थीं, जब हामिश आगे बढ़े और उन्होंने महिला पत्रकार को अपने बाहों में ले लिया.———–पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल की शुरुआत आज सेअहमदाबाद. पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल 2016 का आयोजन 12 से 22 जनवरी तक यहां केन्सविले गोल्फ एंड कंटरी क्लब में किया जायेगा. क्वालिफाइंग स्कूल के पहले चरण में दो 36 होल की स्पर्धाएं होगी, प्री क्वालिफाइंग एक और प्री क्वालिफाइंग दो. प्री क्वालिफाइंग एक 12 से 13 जनवरी, जबकि प्री क्वालिफाइंग दो 15 से 16 जनवरी तक होगा. प्री क्वालिफाइंग एक से 109 खिलाड़ियों में से शीर्ष 39 और टाइ फाइनल चरण में जगह बनायेंगे. प्री क्वालिफाइंग दो से 109 खिलाड़ियों में से शीर्ष 38 और टाइ फाइनल दौर में जगह बनायेंगे. अंतिम चरण के बाद शीर्ष 35 खिलाड़ी और टाइ को 2016 पीजीटीआइ सत्र के लिए पूर्ण कार्ड मिलेगा. अंतिम चरण की कुल इनामी राशि ढाई लाख रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >