नशे में गाड़ी चलाना, मौत को बुलाना

नशे में गाड़ी चलाना, मौत को बुलाना सड़क सुरक्षा सप्ताह . स्कूली छात्रों ने शहर में निकाली मानव शृंखलाआम लोगों को परिवहन नियमों की दी गयी जानकारीजागरूकता से ही आयेगी हादसों में कमीफोटो – 11, 12 संवाददाता, गोपालगंजनशे में गाड़ी चलाना मौत को बुलाना है. शहर के वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सरकार […]

नशे में गाड़ी चलाना, मौत को बुलाना सड़क सुरक्षा सप्ताह . स्कूली छात्रों ने शहर में निकाली मानव शृंखलाआम लोगों को परिवहन नियमों की दी गयी जानकारीजागरूकता से ही आयेगी हादसों में कमीफोटो – 11, 12 संवाददाता, गोपालगंजनशे में गाड़ी चलाना मौत को बुलाना है. शहर के वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सरकार की तरफ से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डीएवी, एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बना कर लोगों को परिवहन नियमों की जानकारी दी. वाहन चलानेवाले को कानून की जानकारी देते हुए कहा कि यह जीवन अनमोल है. इसे यूं ही बरबाद न करें. अगला पल किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है. डीएवी स्कूल से छात्रों की मानव शृंखला पोस्ट आॅफिस चौक, घोष मोड़ तथा एमएम उर्दू स्कूल के छात्रों की मानव शृंखला बस स्टेड से आंबेडकर चौक होकर पोस्ट आॅफिस चौक तक बनी रही. इस मौके पर डीटीओ दिवाकर झा, कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार, प्राचार्य मित्रानंद आर्य, एमएम उर्दू के प्राचार्य नेयाज अहमद ने इसका नेतृत्व किया. यह दिया संदेश- ओवरटेक नहीं करें, थोड़ी जल्दबाजी से जाम की समस्या हो जाती है. आप इससे जूझते हैं. दूसरे भी. – बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें. चरपहिया चालन के दौरान बेल्ट लगाएं. – बाइक पर ट्रिपल सवारी से बचें. इससे हादसे की आशंका बनी रहती है. – वाहन तेज गति से न चलाएं. संतुलन खाेने से होते हैं हादसे.- छोटे बच्चों को वाहन चलाना खतरनाक है. अभिभावक को जागरूक होना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >