अब छात्र-छात्राओं को बैंक से मिलेगी प्रोत्साहन राशि

अब छात्र-छात्राओं को बैंक से मिलेगी प्रोत्साहन राशि विद्यालयों के प्राचार्य विभाग को मुहैया करायेंगे खाता संख्या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मुहैया करायी छात्रों की सूची मैट्रिक व इंटर पास छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित संवाददाता, गोपालगंजअब छात्र-छात्राओं को बैंक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि योजना के लाभ […]

अब छात्र-छात्राओं को बैंक से मिलेगी प्रोत्साहन राशि विद्यालयों के प्राचार्य विभाग को मुहैया करायेंगे खाता संख्या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मुहैया करायी छात्रों की सूची मैट्रिक व इंटर पास छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित संवाददाता, गोपालगंजअब छात्र-छात्राओं को बैंक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा. मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि योजना के लाभ से छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किये जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय के द्वारा पत्र भेज कर छात्र-छात्राओं की बैंक खाता संख्या एवं बैंक के आइएफएससी कोड की मांग की गयी है, ताकि छात्र-छात्राओं की प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में भेजी जा सके. वर्ष 2015 में मैट्रिक प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं एवं इंटरमीडिएट प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के लाभ से लाभान्वित किया जाना है. ऐसे में जिले से वैसे छात्र-छात्राओं की सूची अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा गोपालगंज जिला कार्यालय को मुहैया करा दी गयी है. सूची को प्रधानाध्यापक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या फिर जिले की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही बैंक खाता नंबर, आइएफएससी कोड की जानकारी विभाग को मुहैया कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >