मिडिल स्कूल भटवलिया के सात छात्र व छात्राएं मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल

मांझा. स्थानीय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवलिया के वर्ग आठ के सात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है.

मांझा. स्थानीय प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवलिया के वर्ग आठ के सात छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विदित हो कि गत 19 जनवरी को एनसीइआरटी के द्वारा वर्ग आठ में नामांकित छात्र- छात्राओं की राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय में किया था. इस परीक्षा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटवलिया के वर्ग आठ के सात छात्र शामिल हुए थे. इसमें वर्ग आठ की छात्रा आकांक्षा कुमारी, नंदनी कुमारी, दीपक कुमार, कृपा कुमारी, इसरार अंसारी, संजीव कुमार एवं नंदिनी कुमारी ने मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होकर छात्रों ने अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है. सफल सभी छात्रों को शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9 से 12 तक विधार्थी को सालाना 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है. सभी छात्र शिक्षक रामप्रवेश महतो एवं पृथ्वी राज सिंह के मार्गदर्शन में तैयारी की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >