विधानसभावार चिह्नित किये गये बीएलओ
गोपालगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है. 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बीएलओ सम्मानित किये जायेंगे. बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में वैसे बीएलओ जिनके क्षेत्र में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है, को जिला प्रशासन के द्वारा चिह्नित किया गया है.
उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के दौरान चिह्नित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा. डीएम राहुल कुमार के निर्देश पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
