खरमास बाद प्रदेश व जिला संगठनों का रालोसपा करेगी पुनर्गठन पुनर्गठन को ले कर 15 और 21 जनवरी को पटना में होगी मैराथन बैठकसंवाददाता, पटना राष्ट्रीय लोक समता पार्टी खरमास बाद अपने प्रदेश व जिला संगठनों का पुनर्गठन करेगी. प्रदेश व जिला संगठनों के पुनर्गठन को ले कर पटना में पार्टी की 15 जनवरी और 21 जनवरी को मैराथन बैठक होगी. उक्त जानकारी रविवार को पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने दी. उन्होंने बताया कि दोनों बैठकों में केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ठ्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और संसाद व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सहित कई पदाधिकारी पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से विमर्श करेगे. बैठक में पार्टी आगे के कार्यक्रम भी तय करेगी. पार्टी के कार्यक्रमों व अन्य राजनीतिक मामलों के संचालन के लिए रालोसपा ने फिलहाल प्रदेश व जिला स्तर पर संयोजक बनाये है. प्रदेश व जिलाें के संयोजक ही पार्टी के कार्यक्रम तय कर रहे हैं. अरुण कुमार भी फिलहाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रुप में पार्टी का काम देख रहे हैं.
खरमास बाद प्रदेश व जिला संगठनों का रालोसपा करेगी पुनर्गठन
खरमास बाद प्रदेश व जिला संगठनों का रालोसपा करेगी पुनर्गठन पुनर्गठन को ले कर 15 और 21 जनवरी को पटना में होगी मैराथन बैठकसंवाददाता, पटना राष्ट्रीय लोक समता पार्टी खरमास बाद अपने प्रदेश व जिला संगठनों का पुनर्गठन करेगी. प्रदेश व जिला संगठनों के पुनर्गठन को ले कर पटना में पार्टी की 15 जनवरी और […]
