अपराधियों के बढ़ते आतंक से अब पुलिस भी असुरक्षित : प्रेम कुमारसंवाददाता पटना. विधान सभा में विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में अपराधियों के आतंक से आम जनता कौन कहें अब कानून के रक्षक पुलिस की हत्या हो रहीं है. एक तरफ सरकार दावा करती है कि राज्य में भय का माहौल नहीं है, वहीं वैशाली जिले में एक एएसआई की हत्या कर दी गयी. राज्य के अंदर आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण, रंगदारी मांगने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. डा. कुमार ने कहा कि पिछले दिनों सूबे के अंदर अपराधियों ने पूरे राज्य के अंदर आतंक मचा रखा है.अपराधियों के द्वारा रंगदारी मांगने की घटनाएं तेजी से हो रहीं हैं। राज्य में जब अपराधी राजनीतिज्ञों से रंगदारी की मांग करते हैं, तो आम जनता, व्यवसायियों और निर्माण कंंपनी कहां सुरक्षित हैं.
अपराधियों के बढ़ते आतंक से अब पुलिस भी असुरक्षित : प्रेम कुमार
अपराधियों के बढ़ते आतंक से अब पुलिस भी असुरक्षित : प्रेम कुमारसंवाददाता पटना. विधान सभा में विपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में अपराधियों के आतंक से आम जनता कौन कहें अब कानून के रक्षक पुलिस की हत्या हो रहीं है. एक तरफ सरकार दावा करती है कि राज्य में भय […]
