भाषायी जालसाजी के शिकार बन गये किसान : नीरजसंवाददाता, पटना जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी व करनी को अलग-अलग होने का आरोप लगाया है. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के समय वादा किया था कि सरकार बनी तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़ कर दिया जायेगा, लेकिन अपने वादे पर आज तक उन्होंने अमल नहीं किया. इस पर जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका अभी समय नहीं आया है. जदयू प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गयी है, जिस पर केंद्र सरकार ने हलफनामा दिया है कि यह देना संभव नहीं है. नीरज कुमार ने कहा कि देश के किसान राजनीतिक भाषायी जालसाजी के शिकार हो गये हैं. भाजपा की सरकार बनाने पर किसान अब अफसोस जता रहे हैं. उन्होंने भाजपा नेता सुशील मोदी के सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि किसानों का डाटा बेस तैयार कर लिया गया है. जिन किसानों के नाम पिछले साल के डाटाबेस में था उनके लिए भी धान अधिप्राप्ति हो रही है. धान खरीद के लिए अनुमंडल स्तर पर केंद्र खुला है. पैक्स के माध्यम से धान खरीदे जा रहे हैं. इसके लिए पैक्सों को 600 करोड़ रुपये दे दिये गये हैं. जो पैक्स डिफोल्डर हैं उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जदयू के प्रवक्ता नवल शर्मा और महासचिव रवींद्र सिंह मौजूद थे.
भाषायी जालसाजी के शिकार बन गये किसान : नीरज
भाषायी जालसाजी के शिकार बन गये किसान : नीरजसंवाददाता, पटना जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी व करनी को अलग-अलग होने का आरोप लगाया है. जदयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के समय वादा किया था कि सरकार बनी तो किसानों को […]
